आरंभ की तिथि: 26-07-2021
अंतिम तिथि: 30-07-2023
'ऑर्गेनिक फार्मिंग’ जैविक खेती कृषि की वह पद्धति है, जिसमें पर्यावरण ...
विवरण देखें
जानकारी छिपाएँ
'ऑर्गेनिक फार्मिंग’ जैविक खेती कृषि की वह पद्धति है, जिसमें पर्यावरण को स्वच्छ प्राकृतिक संतुलन को कायम रखते हुए भूमि, जल एवं वायु को प्रदूषित किये बिना दीर्घकालीन व स्थिर उत्पादन प्राप्त किया जाता है। इस पद्धति में रसायनों का उपयोग कम से कम व आवश्यकतानुसार किया जाता है।
दीर्घकालिक परिप्रेक्ष्य में, उत्तर प्रदेश को एक जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने वाला राज्य बनाने का राज्य सरकार का प्रयास है।
उत्तर प्रदेश में जैविक खेती बढ़ाने के लिए अपने सुझाव / विचार साझा करें।
Anuj Kumar Yadav 4 years 11 महीने पहले
उत्तर प्रदेश सरकार को जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए धरातल पर अपनी योजनाएं लागू करनी चाहिए ।इसके लिए धरातल स्तर पर नए पदों का गठन करना चाहिए रिसर्च पर अधिक से अधिक ध्यान देना चाहिए। जनता एम किसान में जैविक खेती के प्रति जागरूकता अभियान के प्रचार-प्रसार पर अधिक से अधिक जोर देना चाहिए
Mukesh Kumar 4 years 11 महीने पहले
सरकार को research and devlopment पर और अधिक कार्य करना चाहिये। तथा research में किसान भाइयों को शामिल करना चाहिए साथ ही साथ awareness program भी चलाते रहना चाहिए। पंचायत स्तर पर officers appoint कर देने चाहिये जो किसानों से contact बनाये रखे।
Abhishek kumar yadav 4 years 11 महीने पहले
include organic seeds and aggressively promote it
Vikas Aryan 4 years 11 महीने पहले
शुरू में किसानो को ऑर्गेनिक खेती के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कोई सब्सिडी योजना लाई जाये प्रत्येक ग्राम में कुछ किसान इसके लिए छांटे जाएं उसके साथ ही अधिकारी और विशेषज्ञ उनको समझाये और सहयोग करें सबसे पहले किसान की उस फ़सल के तैयार होने के बाद सही दाम पर बिकने की गारंटी हो
Vivekkumaryadav 4 years 11 महीने पहले
इसके सरकार को सोसायट की तर्ज पर ऑर्गेनिक सेंटर की स्थापना करनी चाहिए और कुछ सालों के लिए सब्सिडी पर उपलब्ध कराना चाहिए जिससे लोग करीब आ सके
roshan kandpal 4 years 11 महीने पहले
इसके लिए सरकार को विषेश विभाग का गठन करना चाहिए
Mukesh Kumar 4 years 11 महीने पहले
प्रत्येक ग्राम पंचायत level पर एक organic officer appoint हो जो लोगों को ये समझाये कि organic farming के क्या क्या फ़ायदे और खेती में chemical use करने के क्या क्या side effects हैं। इस तरह लोग organic farming की तरफ़ बढ़ सकते हैं।
Suraj SURAJ 4 years 11 महीने पहले
सरकार को सस्ते दामों पर अच्छे गुणवत्ता वाले जैविक खाद उपलब्ध कराना चाहिए ताकि लोग रसायनों के प्रयोग से बचें
ANILKUMAR 4 years 11 महीने पहले
किसान भाइयों को जैविक खेती के बारे में जागरूक करने के लिए सरकार व्दारा सरकार के माध्यम से हर ग्रामीण क्षेत्रों में एक एक सलाहकार नियुक्त करना चाहिए जो लोगों को जैविक खेती के लाभ के बारे में बताएं। जिससे लोगों में जागरूकता आएगी और लोग जैविक खेती की ओर मुड़ेंगे जिससे पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
Ranveer Singh 4 years 11 महीने पहले
ज्यादातर किसान अपने खेतों में अच्छी उपज लेना चाहते हैं उनको बस यह पता है कि रसायनों का प्रयोग करने से खेतों में अच्छी उपज होती है जब तक उनको जैविक खेती के बारे में नहीं बताया जाएगा तब तक वह उस चीज को नहीं समझ पाएंगे सरकार को यह किसानों से समझना होगा।