आरंभ की तिथि: 26-07-2021
अंतिम तिथि: 30-07-2023
'ऑर्गेनिक फार्मिंग’ जैविक खेती कृषि की वह पद्धति है, जिसमें पर्यावरण ...
विवरण देखें
जानकारी छिपाएँ
'ऑर्गेनिक फार्मिंग’ जैविक खेती कृषि की वह पद्धति है, जिसमें पर्यावरण को स्वच्छ प्राकृतिक संतुलन को कायम रखते हुए भूमि, जल एवं वायु को प्रदूषित किये बिना दीर्घकालीन व स्थिर उत्पादन प्राप्त किया जाता है। इस पद्धति में रसायनों का उपयोग कम से कम व आवश्यकतानुसार किया जाता है।
दीर्घकालिक परिप्रेक्ष्य में, उत्तर प्रदेश को एक जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने वाला राज्य बनाने का राज्य सरकार का प्रयास है।
उत्तर प्रदेश में जैविक खेती बढ़ाने के लिए अपने सुझाव / विचार साझा करें।
raj kumar 3 years 11 महीने पहले
जैविक खेती को बढावा देने के लिए मनरेगा को खेती से जोड़ना होगा जिसमे किसान और मनरेगा दोनों की हिस्सेदारी इस तरह होगी की मनरेगा की मजदूरी और किसान अपने हिस्से की मजदूरी मनरेगा मजदूर को दे जिससे मजदूर को कम से कम 450 रूपये प्रतिदिन की मजदूरी मिल जाये इससे किसान अपने खेत में रसायन का उपयोग बंद कर देगा क्योंकि उसे सस्ते में मजदूर उपलब्ध हो जायेगा