आरंभ की तिथि: 26-07-2021
अंतिम तिथि: 30-07-2023
'ऑर्गेनिक फार्मिंग’ जैविक खेती कृषि की वह पद्धति है, जिसमें पर्यावरण ...
विवरण देखें
जानकारी छिपाएँ
'ऑर्गेनिक फार्मिंग’ जैविक खेती कृषि की वह पद्धति है, जिसमें पर्यावरण को स्वच्छ प्राकृतिक संतुलन को कायम रखते हुए भूमि, जल एवं वायु को प्रदूषित किये बिना दीर्घकालीन व स्थिर उत्पादन प्राप्त किया जाता है। इस पद्धति में रसायनों का उपयोग कम से कम व आवश्यकतानुसार किया जाता है।
दीर्घकालिक परिप्रेक्ष्य में, उत्तर प्रदेश को एक जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने वाला राज्य बनाने का राज्य सरकार का प्रयास है।
उत्तर प्रदेश में जैविक खेती बढ़ाने के लिए अपने सुझाव / विचार साझा करें।
VIBHASH KUMAR 3 years 6 महीने पहले
मिट्टी, जल एवं पर्यावरण की शुद्धता व स्वच्छता को बरकरार रखने के लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि देशभर में जैविक खेती हो।
जैविक खेती अगर सरल एवं कम लागत में होगी तो किसान जैविक खेती प्रणाली को अवश्य स्वीकार करेंगे।
जैविक खेती पद्धति को बढ़ावा देने के लिए गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए।
इस जागरूकता अभियान को चलाने हेतु गांव के प्रधान व सरपंच की मदद लेना सही रहेगा।
जिस गांव में जैविक खेती बड़े पैमाने पर होने लगेगा, उस गांव को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया जाए।