You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

स्मार्ट सिटी मिशन

स्मार्ट सिटी की अवधारणा, शहर दर शहर और अलग-अलग देशों में भिन्न होती है, जो विकास के स्तर, परिवर्तन और सुधार की इच्छा, संसाधनों और शहर के निवासियों की आकांक्षाओं पर निर्भर करती है। यूरोप की तुलना में भारत में एक स्मार्ट शहर के मायने अलग होंगे। भारत में भी स्मार्ट सिटी को परिभाषित करने का कोई एक तरीका नहीं है।
आबादी को होने वाले लाभ, शहर व महानगर में हो रहे विभिन्न बुनियादी ढांचे का विकास और सामाजिक मुद्दों के समाधान के मद्देनजर लखनऊ नगर निगम ने एक आवश्यक सरकारी निकाय (SPV) के तौर पर लखनऊ स्मार्ट सिटी लिमिटेड का गठन किया है, जिसका मुख्य उद्देश्य शहर की आबादी और नगर निगम की गतिविधियों की बेहतरी है।
भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार लखनऊ नगर निगम (एलएमसी) ने लखनऊ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के रूप में स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) बनाया है। यह स्मार्ट सिटी मिशन के तहत लखनऊ शहर के लिए परियोजनाओं के कार्यान्वयन करेगा। यह एसपीवी विभिन्न स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के वेंडर का चयन, कार्यान्वयन और संचालन की जिम्मेदारी संभालेगा।